Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

4 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में,चिकित्सा अधिकारी ने किया एएलएस एंबुलेंस स्टाफ को सम्मानित

January 9, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ/उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के रेफरल व गंभीर मरीजों को उच्चकृत अस्पताल तक पहुंचाने के दौरान बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए, निशुल्क एएलएस एंबुलेंस सेवा प्रदान की है, जिसका कुशल संचालन मेडिकेयर, 365 प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा विगत चार वर्ष से अधिक समय से कर रही है।

संस्था द्वारा एएलएस एंबुलेंस सेवा में कार्यरत ईएमटी का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित जिला चिकित्सालय कार्यालय के सभागार में नोडल अधिकारी एएलएस डॉक्टर नीरज गुप्ता, की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

जिला चिकित्सालय सभागार में आयोजित इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में, मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने के बारे में मेडिकेयर के डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने अस्पताल पहुँचने तक गंभीर मरीजों कि जान बचाने के लिए प्राथमिक उपचार देने का तरीका व मदद के लिए आने वाले फोन से लेकर पहुँचने और मरीज को ले जाते समय निभाई जाने वाली जिम्मेदारी की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले जिला सीतापुर के संदीप, खीरी के राम सिंह,हरदोई के संदीप कुमार, लखनऊ के आदर्श पटेल और उन्नाव के ईएमटी गौरव कुमार तिवारी को डॉक्टर नीरज गुप्ता, द्वारा सम्मानित/पुरुस्कृत किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में मेडिकेयर संस्था के संचालन प्रबंधक अनुराग कपूर, जिला प्रबंधक आकाश जौहरी सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें