Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा ईंट से सिर कूच कर लाई-चना विक्रेता की हत्या की थी 3 आरोपी गिरफ्तार ?

By admin · January 11, 2026 · 1 min read

लखनऊ में विकासनगर इलाके में सड़क किनारे ठेला लगाकर सो रहे लाई-चना विक्रेता की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने 12 दिन बाद खुलासा किया है। लाई-चना के पैसों के विवाद में 3 युवकों ने मिलकर सोते समय ईंट से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके जेब में रखे 7,240 रुपए लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

30 दिसंबर 2025 की रात डॉयल 112 पर सूचना मिली कि विकासनगर मोड़ पर एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मृतक की पहचान लालाराम (40) ग्राम चन्देसुवा, थाना लहरपुर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई। लालाराम लाई-चना बेचता था। रोज की तरह विकासनगर मोड़ के पास ठेला लगाकर वहीं सड़क किनारे सो जाता था। मृतक की पत्नी किरन देवी की तहरीर पर थाना विकासनगर में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई।

इसके लिए एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी में 3 युवक संदिग्ध नजर आए। इन्हें पकड़ा गया तो पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लालाराम से उनका लाई-चना के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। बदला लेने के लिए उन्होंने उसके सोने की जगह की रेकी की। रात में इलाका सुनसान होने पर ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। उसकी जेब से 7,240 रुपए निकाल लिए।

पकड़े जाने से बचने के लिए मोबाइल नहीं रखा था

पुलिस ने आरोपियों सोनू (28) पुत्र सैय्यद मोहम्मद अली, धनराज (19) पुत्र हंसराज और राहुल उर्फ शिवा (25) पुत्र संवारे से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि लाई-चना के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद उसकी ईंट से सिर कूचकर हत्या की थी। तब तक उसे मारते रहे, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। पुलिस से बचने के लिए वारदात के समय कोई मोबाइल नहीं लाए थे।

और खबरें