Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

BJP प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में लखनऊ की रफ्तार थमी:VVIP इलाके में 3 घंटे जाम, एम्बुलेंस फंसीं; अयोध्या रूट पर ज्यादा दिक्कत

By admin · January 12, 2026 · 1 min read

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के लखनऊ आगमन और स्वागत कार्यक्रम के चलते राजधानी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम रहा। जाम में एम्बुलेंस भी फंसी रहीं। डायवर्जन वाले रूट पर भी वाहन रेंगते रहे। इसके बाद एक बार फिर शाम के समय ऑफिस छूटने के साथ कमता, चिनहट समेत अयोध्या रूम के तमाम चौराहों पर जाम लगा।

पंकज चौधरी के स्वागत समारोह की वजह से फैजाबाद रोड पर करीब 3 घंटे जाम लगा।
पंकज चौधरी के स्वागत समारोह की वजह से फैजाबाद रोड पर करीब 3 घंटे जाम लगा।

कामता से इस्माइलगंज और हुसड़िया तक थमी रफ्तार

अयोध्या रोड पर कामता तिराहे से लेकर इस्माइलगंज तक लंबा जाम लगा रहा। शहीद पथ पर कामता से हुसड़िया तक वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। सुबह से ही ट्रैफिक रेंगता रहा और दफ्तर, स्कूल व जरूरी कामों से निकलने वाले लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।

कमता चौराहे के पास एम्बुलेंस जाम में फंसी रही।
कमता चौराहे के पास एम्बुलेंस जाम में फंसी रही।

पंकज चौधरी के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अवध क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। डालीबाग स्थित नैमिषारण्य गेस्ट हाउस में सुबह 8 बजे से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटने लगे। शंखनाद, पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चार के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया गया।

डालीबाग स्थित नैमिषारण्य गेस्ट हाऊस से गाड़ियों के काफिले के साथ पंकज चौधरी निकले। उनका जगह-जगह स्वागत हुआ।
डालीबाग स्थित नैमिषारण्य गेस्ट हाऊस से गाड़ियों के काफिले के साथ पंकज चौधरी निकले। उनका जगह-जगह स्वागत हुआ।

तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुआ स्वागत

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग के अनुसार, नैमिषारण्य गेस्ट हाउस में कैंट और सरोजिनी नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद काफिला समता मूलक चौराहे पहुंचा। यहां पश्चिम और मध्य विधानसभा की ओर से अंजनी श्रीवास्तव और रजनीश गुप्ता ने स्वागत किया। वेव मॉल के सामने उत्तर और पूर्व विधानसभा की ओर से विधायक डॉ. नीरज बोरा और ओपी श्रीवास्तव ने भव्य मंच सजाकर पंकज चौधरी का अभिनंदन किया।

रकाबगंज चौराहे पर रोज लगने वाला जाम इस दिन और विकराल हो गया।
रकाबगंज चौराहे पर रोज लगने वाला जाम इस दिन और विकराल हो गया।

अयोध्या रवाना हुआ काफिला, रास्ते भर जाम

भव्य स्वागत कार्यक्रम के बाद लखनऊ महानगर के जनप्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता कार काफिले के साथ पंकज चौधरी के साथ अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुए। इसी दौरान पॉलिटेक्निक से लेकर बाराबंकी तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे आम नागरिकों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

ट्रांसपोर्ट गाड़ियों से बढ़ी परेशानी

रकाबगंज और आसपास के इलाकों में माल बुकिंग करने वाली ट्रांसपोर्ट गाड़ियों की आवाजाही ने जाम की समस्या को और गंभीर कर दिया। संकरी सड़कों पर भारी वाहनों के फंसने से घंटों तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में नाराजगी देखी गई।

पाण्डेय गंज-रकाबगंज बना जाम का हॉटस्पॉट

पुराने लखनऊ के पाण्डेय गंज चौकी के पास रकाबगंज चौराहे पर रोज लगने वाला जाम इस दिन और विकराल हो गया। चौकी क्षेत्र में पुलिस की अनुपस्थिति, सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं और अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों ने हालात और बिगाड़ दिए। स्थिति यह रही कि वाहनों की लंबी लाइन के बीच पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया।

और खबरें