Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड:आज सुबह से धूप खिली, चल रही ठंडी हवा; कल से गिरेगा पारा

January 13, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। सुबह धूप निकल आई। हालांकि, ठंडी हवा का असर जारी है। इसके चलते गलन बनी हुई है। कल से तापमान में गिरावट आएगी जिससे फिर कड़ाके की ठंड लौटने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
divdiv
div

दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 90 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 29 फीसदी रहा है।

div class=”f3e032cb “लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। तस्वीर विभूतिखंड की है।div
div class=”f46ba790″लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। तस्वीर विभूतिखंड की है।div
divdiv

फिर से कोल्ड डे जैसी बनेगी स्थिति

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं की दिशा फिर बदलकर उत्तरी पश्चिमी हो जाने से बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्से में दिन और रात के तापमान में 1 से 3 सेल्सियस की गिरावट के परिणामस्वरूप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जाने से कोल्ड वेव जैसी स्थिति बन गई है।

हालांकि मौसम विभाग की तरफ से लखनऊ को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और रूहेलखंड मंडल के जिलों में कहीं-कहीं आज रात शीतलहर चलने के साथ पाला पड़ने की भी संभावना है। उसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि से इसके समाप्त हो जाने की संभावना है।

इस दौरान प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों में कहीं-कहीं सुबह भोर के समय घने कोहरे के साथ दक्षिणी भाग में पड़ने वाले हल्के से मध्यम कोहरे के दिन चढ़ने के साथ तेजी से छंट जाने से दिन में धूप निकलने से ठंड से मिली राहत जारी रहने की संभावना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें