Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

ग्राम पंचायत विकास योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

By admin · January 16, 2026 · 1 min read

{ संपादक मदन पोरवाल}

मिहींपुरवा बहराइच – शुक्रवार को ब्लॉक मिहींपुरवा सभागार में आगा खान फाउंडेशन एवं इंडसइंड बैंक के सहयोग से संचालित समग्र ग्रामीण विकास परियोजना के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) पर प्रधानों एवं सचिवों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बी०डी०ओ० विनोद कुमार , ए०डी०ओ० आशुतोष त्रिपाठी , पशु चिकित्साधिकारी विपिन बिहारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर बी०डी०ओ० विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आगा खान फाउंडेशन द्वारा संचालित समग्र ग्रामीण विकास परियोजना के माध्यम से ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में सतत विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को समुदाय तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है।ए०डी०ओ० आशुतोष त्रिपाठी ने वहाँ उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतों का बेहतर विकास तभी संभव है जब हम सभी मिलकर योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें।

ग्राम पंचायत विकास योजना बनाना हमारी प्राथमिकता है, जिससे सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ समुदाय के प्रत्येक वर्ग तक पहुँच सके।कार्यक्रम में उपस्थित पशु चिकित्साधिकारी विपिन बिहारी द्वारा संस्था के कार्यों की व पशु पालन हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की गई तथा ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई।

आगा खान फाउंडेशन के प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि चयनित ग्राम पंचायतों में परियोजना के अंतर्गत जैविक खेती, पशुपालन एवं स्किल इंडिया के माध्यम से समुदाय को स्वरोजगार से जोड़ने जैसी विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं,

जिनका उद्देश्य लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।वहीं आगा खान फाउंडेशन की प्रतिनिधि अनामिका सिन्हा ने बेहतर योजना निर्माण के लाभों पर प्रकाश डालते हुए ग्राम पंचायत विकास योजना के सभी महत्वपूर्ण घटकों को समझाया एवं प्रधानों तथा सचिवों का क्षमता संवर्धन किया।कार्यक्रम में राघवेन्द्र सिंह, अनामिका सिन्हा, मोहम्मद रईस, सना खातून, राधा कुमारी, पवन बाजपेई, महेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

और खबरें