
गर्म शाल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

मदन पोरवाल
मिहींपुरवा बहराइच -विकासखंड मिहींपुरवा के राजापुर कतरनिया ग्राम सभा के ग्राम प्रधान राममिलन विश्वकर्मा तथा प्रधान प्रतिनिधि रंजना विश्वकर्मा ने अपने निज निवास पर किया भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन। इसी दौरान भोज में आए हुए जरूरतमंद लोगों को इस कड़ाके की ठंड में बचाव हेतु लगभग एक हजार गर्म शाल का वितरण किया गया। जहां एक तरफ शासन के मंशानुरूप तहसील प्रशासन की तरफ से गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है वही ग्राम सभा राजापुर कतरनिया के ग्राम प्रधान के हाथों शाल पाकर सभी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी।

