लखनऊ में हाईकोर्ट परिसर में सोमवार को पुलिसकर्मियों पर अवैध तरीके से दबिश देने और वकीलों से अभद्रता करने का मामला ?


एडवोकेट सज्जाद हुसैन ने बताया कि काकोरी थाने में दर्ज मुकदमें की विवेचना कर रहे एसआई उस्मान खान, एसआई लाखन सिंह और कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह ने संगठित तरीके से हाईकोर्ट स्थित चैंबर नंबर 515 ब्लॉक में दबिश दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बिना वैधानिक प्रक्रिया अपनाए एडवोकेट गुफरान सिद्दीकी और उनकी मुवक्किल आमिना खातून को पकड़ने का प्रयास किया।
घटना के दौरान मौके पर पहुंचे एडवोकेट सज्जाद हुसैन ने पुलिसकर्मियों को रोक लिया। इसके बाद आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने धौंस जमाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और दबाव बनाने का प्रयास किया।
इस पूरे घटनाक्रम की सूचना एडवोकेट सज्जाद हुसैन द्वारा सिक्योरिटी रजिस्ट्रार हाईकोर्ट और हाईकोर्ट चौकी प्रभारी को फोन कर दी गई। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर विभूतिखंड का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।









