Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता हो गई। छात्रा के पिता ने दो युवकों पर अगवा करने और अपने कब्जे में रखने का गंभीर आरोप ?

January 22, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता हो गई। छात्रा के पिता ने दो युवकों पर अगवा करने और अपने कब्जे में रखने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता ने चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

कंचनपुर मटियारी, चिनहट निवासी अजय कुमार गोस्वामी ने बताया कि उनकी बेटी शिवांगी गोस्वामी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। 18 जनवरी की शाम करीब 7:33 बजे घर से बाहर गई थी। उस समय उसने लाल रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का प्लाजो पहन रखा था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

हॉस्पिटल के पास युवक ने दिए चॉकलेट और पैसे

परिजनों के अनुसार घर में रहने वाली किरायेदार की बेटी रिया ने बताया कि दो दिन पहले वह शिवांगी के साथ बाबा हॉस्पिटल के पास पेन लेने गई थी। वहीं एक युवक ने शिवांगी को चॉकलेट और पैसे दिए थे। बाद में पता चला कि युवक का नाम आसिफ है, जिसका असली नाम नईमुल्लाह बताया जा रहा है, जो हॉस्पिटल में काम करता था।

किराये के मकान में रखने का आरोप

पीड़ित पिता का आरोप है कि आसिफ उर्फ नईमुल्लाह और उसका साथी समसाद आलम दोनों बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल चिनहट के बुद्ध बिहार कॉलोनी में किराये पर रह रहे हैं। दोनों ने साजिश के तहत नाबालिग बेटी को अगवा कर अपने कब्जे में रखा हुआ है।

इंस्टाग्राम पर मिल रही धमकियां

परिजनों का कहना है कि आरोपी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए फोन और मैसेज कर धमकी दे रहे हैं। पिता ने आशंका जताई है कि आरोपी नाबालिग लड़की से जबरन शादी कर सकते हैं और उसके साथ कोई अनहोनी भी कर सकते हैं। चिनहट इंस्पेक्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। कॉल डिटेल, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें