
लखनऊ में युवक की हत्या कर दी गई है। उसका शव नहर किनारे मिला है। मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
घटना आज सुबह नगराम थाना क्षेत्र के गुलाल खेड़ा गांव की है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी ओम प्रकाश (22) के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आया है कि ईंट से सिर कूचकर युवक की हत्या की गई है।
जिस जगह पर शव मिला है, वहां ईंटों से बना चूल्हा बना है। उस पर कुछ बनाया गया था। इसकी वजह से चूल्हे में राख पड़ी है। ADCP साउथ रल्ला पल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

