Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।

By admin · January 23, 2026 · 1 min read

लखनऊ में एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर गौतमपल्ली में मुकदमा दर्ज हुआ है।

पीड़ित साफिया खान ने बताया कि उनका निकाह 29 जून 2019 को महाराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र निवासी अब्दुर्रहमान से हुआ था। शादी के बाद पति उन्हें लखनऊ में किराये के कमरे में रखकर सऊदी अरब चला गया।

पति के मोबाइल में अश्लील वीडियो मिले

10 सितंबर 2023 को पति उन्हें भी सऊदी अरब ले गया। वहां पति के मोबाइल में अपनी और दूसरी महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो देखा। उन्होंने अश्लील वीडियो का विरोध किया तो पति ने मारपीट की। सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कमाई करने की धमकी दी। उस समय वह गर्भवती थी। 22 फरवरी 2024 को पति ने उसे जबरन भारत भेज दिया।

दूसरी शादी की तैयारी, थाने में जबरन सुलह हुई

पीड़ित महिला ने बताया कि छह महीने बाद पति गांव लौटा और दूसरी शादी की तैयारी करने लगा। इसकी जानकारी होने पर वह ससुराल पहुंची तो पति फरार हो गया। 18 जून 2025 को भिटौली थाने में शिकायत की। धनबल और राजनीतिक दबाव में जबरन सुलह करा दी गई।

वलीमे में 10 लाख नकद, फिर भी दहेज की मांग

पीड़ित महिला का आरोप है कि वलीमे के नाम पर ससुराल पक्ष ने 5 लाख रुपए नकद और 5 लाख रुपए ऑनलाइन लिए। फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उपकरण भी दहेज में लिए। बावजूद इसके अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराल वाले उत्पीड़न करने लगे।

मारपीट से गर्भपात हुआ

पीड़ित महिला ने बताया 11 सितंबर 2025 को पति, ससुर और अन्य परिजनों ने दो लाख रुपए की मांग को लेकर मारपीट की, जिससे उनका गर्भपात हो गया। 8 नवंबर 2025 को देवर ने कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

और खबरें