राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्राओं का सम्मान, जागरूकता रैली ने बढ़ाया उत्साह

Date:

मिहीपुरवा बहराइच मिहीपुरवा तहसील मुख्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली से हुई। तहसील प्रशासन की मौजूदगी में छात्राओं ने तहसील मुख्यालय से कृषि उत्पादन मंडी समिति तक रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।


रैली के उपरांत उपजिलाधिकारी मिहीपुरवा ने उपस्थित लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की शपथ दिलाई। इसके बाद राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कस्तूरबा विद्यालय की लगभग 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा कुमारी संजना ने 20 में से 18 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रांसी मिश्रा एवं कुमारी रेखा ने 15 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उपजिलाधिकारी द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को नगद धनराशि, कॉपी, पेन एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। सम्मान पाकर छात्राएं गद्गद दिखीं और तहसील प्रशासन द्वारा आमंत्रित किए जाने व प्रोत्साहन मिलने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मिहीपुरवा राम दयाल, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार ब्रह्मादीन, राजदीप यादव सहित सभी राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं तहसील कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...