Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

प्रवेक्षक डॉ. विपिन बिहारी ने किया विभिन्न गांवों का निरीक्षण, BLO को दिए मतदाता सूची सुधार के निर्देश।

January 25, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहीपुरवा (बहराइच)बलहा विधानसभा 282 क्षेत्र अंतर्गत नैनिहा, अमृतपुर बोझिया, सेमरहना, धर्मपुर, महाराज सिंह नगर, बेझा सहित अन्य गांवों का निरीक्षण प्रवेक्षक डॉ. विपिन बिहारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से मतदाता सूची की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

सेमरहना गांव में निरीक्षण के दौरान BLO विनय कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रवेक्षक ने BLO को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं, नए मतदाताओं का पंजीकरण प्राथमिकता पर किया जाए तथा जिन मतदाताओं के नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि है, उनके संशोधन का कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय स्तर पर मौजूद कर्मचारियों से भी संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें