कार सड़क हादसे में तीन की मौत,,एक की हालत गंभीर,एक को लगी हल्की-फुल्की चोट।

Date:

 {प्रधान संपादक मदन पोरवाल}

दो को मेडिकल कॉलेज बहराइच किया गया रिफर।

बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में कार में सवार पांच लोगों में तीन की मौके पर हुई मौत। एक की हालत गंभीर, एक सवार को हल्की-फुल्की चोटे आई।

बलरामपुर से नैनीताल बाबा नीम करौली दर्शन के लिए जा रहे थे कार सवार।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के रहने वाले पांच लोग वैंगनार कार नंबर यूपी 47 यू 2214 में सवार होकर रविवार रात लगभग 10:00 बजे बलरामपुर से नैनीताल बाबा नीम करौली दर्शन के लिए निकले थे।

सोमवार की सुबह लगभग 3:00 बजे तेज रफ्तार वैंगनार कार नानपारा लखीमपुर हाईवे के झाला मोड से थोड़ा आगे ममता मेडिकल के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई टक्कर इतनी तेज थी की कार के परखच्चे उड़ गएऔर कार पेड़ से टकराकर लगभग तीन चार फीट सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

और कार में सवार बलरामपुर जिले के रहने वाले अभिषेक शुक्ला पुत्र सदानंद शुक्ला दीपू वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा तथा नितेश सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार में सवार अजय शर्मा पुत्र मदन शर्मा के बाया हाथ पैर की हड्डी टूट गई है तथा कार में सवार पांचवें व्यक्ति लव कुश शर्मा पुत्र काली प्रसाद को हल्की-फुलकी चोट आई है।

सूचना पर पहुंची जालिम नगर पुलिस ने तत्काल सभी को गाड़ी से बाहर निकाल कर सीएचसी मोतीपुर में लाकर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने कार में सवार तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोगों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...