Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

कतर्नियाघाट के मोतीपुर रेंज में तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप।

February 4, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

सूचना पर प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी के साथ में पंहुची वन विभाग की टीम तेंदुए केशव को रेंज कार्यालय लाई


मिहीपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन क्षेत्र अन्तर्गत पकड़िया दीवान बनधुसरी पूर्वी बीट में एक किसान के खेत में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर के नेतृत्व में पंहुची वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को रेंज कार्यालय ले गई। जहां पर प्रभागीय वन अधिकारी कतर्निया घाट की मौजूदगी में पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया गया। विसरण सुरक्षित रख शव को नष्ट कर दिया गया है।

प्रभागिय वन अधिकारी कतर्निया घाट अपूर्व दीक्षित ने बताया पकरिया दीवान में एक किसान के खेत में तेंदुए का शव मिला है प्रथम दृष्टिया आपसी संघर्ष लग रहा है जिसमें तेंदुए की मौत हुई है तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही करणों का पता चल सकेगा। तेंदुए की उम्र 7 से 8 माह है तथा तेंदुआ मादा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें