नानपारा लखीमपुर हाईवे परवानी गौढी चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक ने,, महिला दुकानदार को कुचला हुई दर्दनाक मौत।

Date:

मिहीपुरवा बहराइच /नानपारा लखीमपुर हाईवे परवानी गौढी चौराहे के पास अनियंत्रित गिट्टी लदी बीस टयरा ट्रक ने सड़क के किनारे ठेला लगाये महिला दुकानदार को कुचल दिया। सूचना पर पंहुची मोतीपुर पुलिस ने क्रेन मँगवाकर महिला के क्षत विक्षत शव को ट्रक के नीचे से निकलवाया।

जबकि ट्रक की चपेट में आई अपाचे मोटरसाइकिल UP40BM3710 अभी भी ट्रक के नीचे फँसी हुई है। सवारों ने भागकर अपनी जान बचाई घटना के बाद ट्रक ड्राइवर व मोटरसाइकिल सवार मौक़े से फ़रार है ।नानपारा लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के परवानी गौढी चौराहे के पास मंगलवार को दोपहर लगभग 12-35 बजे एक दर्दनाक हादसे में सड़क के किनारे ठेला लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाली एक महिला दुकानदार इमरती देवी 50 वर्ष पत्नी लक्ष्मण गुप्ता की मौत हो गई।

मौजूद लोगों के अनुसार महिला अपने ठेले पर बैठी थी इस दौरान लखीमपुर की ओर से आ रही ट्रक नंबर RJ11GC3611 अनियंत्रित होकर महिला के ठेले पर चढ़कर महिला को कुचलते हुए सड़क के किनारे चली गई।

महिला ट्रक के पहिये के नीचे दब गई। इसी दौरान महिला के ठेला के पास खड़ी अपाचे मोटरसाइकिल भी ट्रक के पहियों में फँसकर बुरी तरह टूट गई। जबकि बाइक सवार ने भागकर जान बचाई घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फ़रार हो गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रदुम्न सिंह के साथ मौके पर पंहुची मोतीपुर पुलिस ने क्रेन मँगवाकर किसी तरह महिला के शव को ट्रक के नीचे से निकलवाया।

जबकि ट्रक के नीचे बुरी तरह फँसी मोटरसाइकिल को निकलवाने के लिए एक और क्रेन को मँगवाया गया है। पुलिस ने महिला के शव को सीएचसी भेजवाया है। महिला का पति गुजरात में मजदूरी करने गया है जबकि महिला के दो लड़के व चार लड़कियां हैं जिसमें चार की शादी हो चुकी है तथा दो घर में मौजूद हैं ।इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द चौरसिया ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु बहराइच भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुक़दमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ई रिक्शा बाइक की टक्कर में बाइक चालक की हुई मौत,, ई-रिक्शा चालक मौके से फरार ।

  मिहींपुरवा बहराइच/नगर पंचायत मिहींपुरवा के परवानी गौढी मार्ग अटल...

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...