लखनऊ पुलिस ने थार में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बीकेटी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 7 बदमाशों को गिरफ्ता ?

Date:

लखनऊ पुलिस ने थार में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बीकेटी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 7 बदमाशों को गिरफ्ता किया है। बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों से लूटपाट की थी। गिरफ्तार किए गए 2 बदमाश के खिलाफ पहले से ही लूट सहित अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इसी थार से बदमाशों ने लूटपाट की थी।
इसी थार से बदमाशों ने लूटपाट की थी।

लोध मऊ अंडरपास की सर्विस रोड से पकड़ा

थाना प्रभारी सैरपुर को आज, 6 फरवरी को सूचना मिली कि एक बिना नंबर की थार गाड़ी इंदौरा बाग अंडरपास से रैथा रोड होते हुए लोधमऊ किसान पथ की ओर जा रही है। सूचना पर उन्होंने घेराबंदी करके लोध मऊ अंडरपास की सर्विस रोड पर थार रोकवाई। उसमें 4 युवक सवार थे।

पुलिस टीम ने जांच की तो उनके पास से 2 तमंचा, कारतूस, 3 मोबाइल और 40,130 रुपये नकद बरामद किए। उनकी पहचान ऋषभ गोस्वामी (23), अक्षय कुमार (25), आलोक (19) और शुभम पांडेय (20) के रूप में हुई।

पूछताछ में चारों ने बताया कि वे किराए पर थार लेकर लिफ्ट देने के बहाने लोगों से लूटपाट करते थे। उन लोगों ने अपने 2 अन्य साथियों ज्ञानी (20) और राम सफल (30) के साथ मिलकर 3 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर लूटा है। पुलिस ने ज्ञानी और रामसफल को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 7 बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 7 बदमाश को गिरफ्तार किया है।

3 लूट करने की बात कबूल की

बदमाशों ने बताया कि आज, 6 फरवरी की सुबह चिनहट इलाके लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर बहराइच में जा रहे अध्यापक बलराम पटेल से मोबाइल फोन और 500 रुपए लूटा था। 3 फरवरी को सरोजनीनगर क्षेत्र में कानपुर के रावतपुर निवासी हुसैन से 5400 रुपये, घड़ी लूटी थी।

जन सेवा केंद्र पर रोका ओर धमकाते हुए एक लाख रुपये गूगल पे पर ट्रांसफर कराए थे। 1 फरवरी को घाटमपुर, कानपुर निवासी हृदय नारायण को सैरपुर थाना क्षेत्र में लूटा था। एडीसीपी नॉर्थ ने बताया कि बदमाश महंगे शौक पूरा करने के लिए लूटपाट करते थे।

आरोपियों के पास से तमंचा, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है।
आरोपियों के पास से तमंचा, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है।

गिरफ्तार बदमाशों के बारे में जानिए…

  1. ऋषभ गोस्वामी ( 23) निवासी ग्राम सेवाई थाना सुशांत गुल्फ सिटी (व्यवसाय मजदूरी)
  2. अक्षय कुमार ( 25) निवासी ग्राम सेवाई थाना सुशांत गुल्फ सिटी (व्यवसाय मजदूरी)
  3. आलोक ( 19) निवासी ग्राम सेवाई थाना सुशांत गुल्फ सिटी (व्यवसाय मजदूरी)
  4. शुभम पाण्डेय (20) निवासी ग्राम कोंडरा थाना सहजनवा जिला गोरखपुर (व्यवसाय मजदूरी)
  5. ऋषभ पाण्डेय मूल निवासी ठाकुरद्वारा हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी व्यवसाय ( ट्रैवल एजेंट)
  6. ज्ञानी (20) निवासी मोहीदीनपुर थाना पीजीआई जनपद लखनऊ (व्यवसाय मजदूरी)
  7. रामफल रावत (30) निवासी निवासी मोहीदीनपुर थाना पीजीआई जनपद लखनऊ (व्यवसाय मजदूरी)
  8. बदमाशों को सैरपुर थाना और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी...