Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज, 9 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री,?

By admin · February 9, 2026 · 1 min read
लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज, 9 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया है। विधानसभा और विधान परिषद परिसर समेत आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी तरह के अनधिकृत धरना-प्रदर्शन या अव्यवस्था को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार ने बताया- सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे विधान भवन और आसपास के क्षेत्र को 4 जोन और 10 सेक्टर में विभाजित किया गया है। कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में ड्यूटी लगाई गई है।

4 जोन-10 सेक्टर में बांटा क्षेत्र

सुरक्षा में 4 अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP), 11 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), पीएसी/आरआरएफ की 6 कंपनियां और 3 विशेष कमांडो टीमें (ATS) तैनात की गई हैं। इसके अलावा एलआईयू, 18 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD), 2 बम निरोधक दस्ता (BDDS), 1 एंटी-माइन टीम और 4 एंटी-सैबोटाज चेक टीमें भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहेंगी।

ट्रैफिक व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष फोकस

यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए 13 निरीक्षक, 63 उप-निरीक्षक, 195 मुख्य आरक्षी व आरक्षी और 67 होमगार्ड की तैनाती की गई है। कुल मिलाकर सत्र के दौरान 31 निरीक्षक, 274 उप-निरीक्षक, 601 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 124 महिला आरक्षी और 67 होमगार्ड ड्यूटी पर रहेंगे।

पूरे विधानसभा क्षेत्र में 24×7 सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी, ताकि किसी भी अफवाह या भड़काऊ गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

और खबरें