पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने मंगलवार को लखनऊ की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस आदेश के ?

उन्हें अब साइबर सेल, अपराध शाखा और विभिन्न पुलिस जोनों में भेजा गया है। पुलिस लाइन्स से निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को साइबर सेल भेजा गया है। वहीं, अनिल कुमार मिश्रा, वीरेन्द्र त्रिपाठी, पंकज कुमार और उपेन्द्र सिंह को अपराध शाखा में नई तैनाती दी गई है।
इसके अतिरिक्त, निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव को दक्षिणी जोन, शिव प्रताप सिंह को पूर्वी जोन, ओम प्रकाश यादव को मध्य जोन और सुनील कुमार तिवारी को पश्चिमी जोन में तैनात किया गया है।
कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश
अपराध शाखा में कार्यरत विनय कुमार चतुर्वेदी को यूपी-112 की जिम्मेदारी मिली है, जबकि साइबर थाना में तैनात दीपक कुमार पाण्डेय को उत्तरी जोन भेजा गया है।पुलिस आयुक्त ने सभी स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे
इस आदेश की प्रतिलिपि संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध, मुख्यालय व कानून-व्यवस्था) सहित संबंधित पुलिस उपायुक्तों को सूचना एवं अनुपालन के लिए भेजी गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक मजबूती लाना और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है। इससे अपराध नियंत्रण, विशेषकर साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और जोनल स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।









