राजधानी लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:डॉग और बम स्क्वॉड पहुंची, ई-मेल में LTTE-पाकिस्तान ISI लिखा है

Date:

ई-मेल के माध्यम से सोमवार सुबह लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। वजीरगंज पुलिस, डॉग और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंची। कोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है। इससे पहले शुक्रवार को भी कोर्ट परिसर में चेकिंग की गई थी।

धमकी भरा यही मेल आया था।
धमकी भरा यही मेल आया था।

ई-मेल में पाकिस्तान ISI और LTTE लिखा है

सुबह करीब 8:38 बजे भेजे गए ई-मेल में धमकी दी गई कि न्यायाधीशों के चेंबर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं, जो जल्द ही फटेंगे। तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू होने से रोकें। दोपहर 12:15 तक सभी को खाली करा लें। ई-मेल सुन्निया दासन नाम की आउटलुक आईडी से भेजा गया है। अंत में LTTE और पाकिस्तान ISI लिखा गया है।

स्थानीय पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने कोर्ट परिसर में चेकिंग की।
स्थानीय पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने कोर्ट परिसर में चेकिंग की।

कोर्ट परिसर में चला सघन तलाशी अभियान

डॉग और बम स्क्वॉड ने कोर्ट परिसर के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच की। परिसर में आने-जाने वाले लोगों की भी जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसरम ें जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बम स्क्वॉड कोर्ट पहुंची और कोर्ट परिसर की चेकिंग की।
बम स्क्वॉड कोर्ट पहुंची और कोर्ट परिसर की चेकिंग की।

जांच जारी, अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला

फिलहाल प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। ई-मेल की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।

कचेहरी के सभी गेट पर पुलिस तैनात है।
कचेहरी के सभी गेट पर पुलिस तैनात है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस अलर्ट मोड पर

घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अफसरों का कहना है कि मामले की पूरी तरह जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

डॉग और बम स्क्वॉड को कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।
डॉग और बम स्क्वॉड को कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...