Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

सीतापुर के BJP विधायक SO से बोले- तुम्हारी क्या औकात:भगाए जाओगे, इस्तीफा देकर दिखाओ थाने में धरने पर बैठे

February 16, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”सीतापुर में पुलिस की कार्रवाई से नाराज बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी का गुस्सा फूटा। रविवार दोपहर 1 बजे समर्थकों के साथ रामपुर मथुरा थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान SO संजय पांडेय और विधायक के बीच जमकर बहस हुई।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

इंस्पेक्टर बोले- मैं छोड़ दूंगा थाना, सर मैं चला जाऊंगा। विधायक ने कहा- अरे तुम क्या छोड़ दोगे यार, तुम्हारी जागीर है क्या? तुम थाना छोड़ दोगे, तुम तो भगाए जाओगे.. तुम क्या छोड़ दोगे थाना। एहसान करोगे, तुम्हारी औकात है। तुम इस्तीफा देकर दिखाओ हमको।

इस बीच सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश विधायक को समझाकर किनारे ले गए। तब विधायक कहते हैं- अरे गरीब बेचारे लोगों को बर्बाद कर दिया पुलिस ने। विधायक ने थाने में तैनात दीवान रविशंकर यादव और कांस्टेबल विनोद यादव पर भी नाराजगी जताई।

उनका कहना था कि शनिवार देर रात एक नौटंकी कार्यक्रम को जबरन बंद कराया गया। पुलिस ने नियमों की अनदेखी करते हुए कार्रवाई की। इसके करीब 2 घंटे बाद भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी से एसपी अंकुर अग्रवाल ने फोन पर बात की। 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब ज्ञान तिवारी माने।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div class=”f3e032cb “बीजेपी विधायक को समझाने के लिए कोतवाल भी जमीन पर बैठ गए।div
div class=”f46ba790″बीजेपी विधायक को समझाने के लिए कोतवाल भी जमीन पर बैठ गए।div
div class=”f3e032cb “विधायक से बहस के बाद कोतवाल उठकर से चले गए। इस दौरान सीओ भी मौजूद थे।div
div class=”f46ba790″विधायक से बहस के बाद कोतवाल उठकर से चले गए। इस दौरान सीओ भी मौजूद थे।div

रविवार दोपहर बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी समर्थकों के साथ रामपुर मथुरा थाने पहुंचे। जमीन पर बैठकर समर्थकों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ वेद प्रकाश विधायक को समझाने पहुंचे। सीओ ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन विधायक अपनी मांगों पर अड़े रहे। कहा- जब तक प्रभारी निरीक्षक, दीवान और कॉन्स्टेबल पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

विधायक ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके व्यवहार से जनता में भय और असंतोष का माहौल बन रहा है। चेतावनी दी कि अगर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाएंगे।

div class=”f3e032cb “विधायक ने कहा- कोतवाल अपनी मनमानी कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जबरन कार्रवाई हो रही है।div
div class=”f46ba790″विधायक ने कहा- कोतवाल अपनी मनमानी कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जबरन कार्रवाई हो रही है।div
divdiv

एएसपी से मामले की जांच कराई जा रही

हंगामे के दौरान थाना परिसर में भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। मामला रामपुर मथुरा थाना इलाके से जुड़ा हुआ है और अफसरों के निर्देश पर पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

दोपहर करीब तीन बजे विधायक जमीन से उठकर कुर्सी पर बैठे। सीओ ने विधायक की एसपी से बात कराई। एसपी अंकुर अग्रवाल ने फोन पर बातचीत कर 24 घंटे में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक का धरना खत्म हुआ। वह समर्थकों के साथ लौट गए।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

div class=”f3e032cb “सीओ वेद प्रकाश विधायक को समझाते रहे। एसपी से बात के बाद धरना खत्म किया।div
div class=”f46ba790″सीओ वेद प्रकाश विधायक को समझाते रहे। एसपी से बात के बाद धरना खत्म किया।div

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें