Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

टस्कर हाथी अचानक बाइक के सामने आया,,बाइक छोड़ भागे बाइक सवार ।

February 25, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

गोला पटाका दागने के बाद मार्ग से हटा हाथी ।

मिहींपुरवा बहराइच/थाना सुजौली क्षेत्रअंतर्गत बुधवार शाम 4.30 गिरिजापुरी पेट्रोलपंप से सुजौली जाने वाले मुख्य मार्ग जमुनिहा मोड़ बदलू चौराहे के निकट जंगल के बीच सड़क पर टस्कर हाथी अचानक एक बाइक के सामने आ गया। बाइक से बिछिया निवासी सुजीत निषाद अपने चाचा राजकुमार लाला के साथ सुजौली की ओर जा रहे थे।

अचानक बाइक के सामने टस्कर हाथी निकल पड़ा। जिससे दोनों बाइक सवार बाइक छोड़ वहां से जान बचाकर भाग निकले। टस्कर करीब 10 मिनट तक बाइक के पास ही खड़ा रहा। इस दौरान सड़क पर गन्ने के ट्रक से गिरे गन्ने को सूंड में लपेट कर खाने लगा। राहगीरों के कारण जाम लग गया।

घटनास्थल से लगभग 100 मीटर पर पेट्रोलिंग कर रहे रेंजर कतर्नियाघाट आशीष गोंड व डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन व न्यूज़ संस्था के राजा हसन मौके पर बाइक सवार को बचाने के लिए दौडे और गाड़ी का सायरन बजाने के साथ गोले पटाखे दागे गए।

तभी हाथी फौरन गन्ने को सूंड से लपेटकर जंगल में चला गया। जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ। मौके पर वन विभाग, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ व न्यूज़ संस्था की टीम तैनात है राहगीरों को सतर्क किया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें