बाराबंकी में 79 लाख की बंजर भूमि मुक्त उपजिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा

Date:

बंजर भूमि मुक्त। - Dainik Bhaskar

बाराबंकी के फतेहपुर तहसील अंतर्गत ग्राम अमरसण्डा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर बंजर भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत तहसीलदार फतेहपुर के बेदखली आदेश के अनुपालन में की गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम अमरसण्डा स्थित गाटा संख्या 1147 की 0.887 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर मुजीब पुत्र बाबू ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। मामले की जांच और सुनवाई के बाद न्यायालय तहसीलदार फतेहपुर ने अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित किया था।

आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अवैध कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

प्रशासन के मुताबिक, मुक्त कराई गई इस भूमि का अनुमानित मूल्य सर्किल रेट के अनुसार 79 लाख 83 हजार रुपये आंका गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक और राजकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे राजकीय भूमि पर कब्जा न करें। साथ ही, यदि कहीं अवैध अतिक्रमण की जानकारी मिलती है, तो संबंधित तहसील या प्रशासनिक कार्यालय को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी...