दारोगाओं पर युवक से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप:पीड़ित ने एसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

Date:

बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र में तैनात दो दरोगाओं पर एक युवक से सरेराह मारपीट और अभद्रता का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम तिलपुरा निवासी राजेश चौहान ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह खेत में दवाई का छिड़काव कर बिंदौरा चौराहे से घर लौट रहा था। इसी दौरान मसौली थाने में तैनात दरोगा राकेश यादव और सत्यपाल सिंह ने उसकी बाइक रोक ली और चाबी निकाल ली।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि, जब उसने नियमानुसार चालान करने की बात कही तो दोनों पुलिसकर्मी कथित तौर पर भड़क गए। उन्होंने राजेश से गाली-गलौज की और मारपीट की। राजेश के साथ मौजूद शिव भोला को भी थप्पड़ मारे गए, जिससे उसे चोट आई।

राजेश चौहान का आरोप है कि मारपीट में उसकी कनपटी पर चोट आई है। इसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ई रिक्शा बाइक की टक्कर में बाइक चालक की हुई मौत,, ई-रिक्शा चालक मौके से फरार ।

  मिहींपुरवा बहराइच/नगर पंचायत मिहींपुरवा के परवानी गौढी मार्ग अटल...

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...