Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पुरैना रघुनाथपुर के नब्बेपुरवा, निधिपुरवा और खैरी गांव के आठ मजदूर इजरायल में ?

By admin · March 2, 2026 · 1 min read

(सीनियर रिपोर्टर मदन पोरवाल )

मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पुरैना रघुनाथपुर के नब्बेपुरवा, निधिपुरवा और खैरी गांव के आठ मजदूर इजरायल में जारी ईरान के साथ युद्ध जैसे हालात के बावजूद सुरक्षित हैं। ये सभी कुछ समय पहले मजदूरी के लिए इजरायल गए थे और वर्तमान में अपने परिवारों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

इजरायल के तेल अवीव शहर में मौजूद संतोष कुमार पुत्र छेदीलाल ने फोन पर बताया कि वे लोग तेल अवीव शहर के एक मकान में रह रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जब कभी ईरान की तरफ से मिसाइलें आती हैं, तो इजरायल की मजबूत सुरक्षा प्रणाली के कारण मोबाइल पर पहले ही चेतावनी संदेश मिल जाता है।

चेतावनी मिलते ही सभी लोग निर्धारित सुरक्षित बंकरों में पहुंच जाते हैं। संतोष ने बताया कि इजरायल में अत्याधुनिक रक्षा कवच प्रणाली पूरी तरह क्रियाशील है, जो अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही मारकर गिरा देती है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहता है और सायरन बजते ही लोग नजदीकी बंकर की ओर चले जाते हैं।

संतोष कुमार ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बताया कि इजरायल के तेल अवीव शहर में वे लोग मजदूरी कर रहे हैं और उनके साथ रह रहे सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य जैसी है और इजरायल की सुरक्षा प्रणाली इतनी मजबूत है कि आने वाली किसी भी मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर देती है। शहर में हर 500 मीटर की दूरी पर बंकर बने हुए हैं, और किसी आपातकाल में मोबाइल पर संदेश आते ही सभी लोग सुरक्षा की दृष्टि से बंकरों में पहुंच जाते हैं। वीडियो कॉलिंग के दौरान सड़कों पर कुछ सन्नाटा जरूर दिखाई दिया।

और खबरें