तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल, मिलाद की महफिल आयोजित हाफिज अब्दुल हक को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया

Date:

[सीनियर पत्रकार मदन पोरवाल]

मिलाद की महफिल का आयोजन। - Dainik Bhaskar

रमजान के पवित्र महीने में 11 रमजान को चफरिया बाजार की मस्जिद में तरावीह नमाज के दौरान कुरान शरीफ की तिलावत पूरी हो गई। इस अवसर पर एक तकरीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मिलाद की महफिल भी हुई।

कार्यक्रम के दौरान पवित्र रमजान में कुरान पाक की तिलावत और उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। मुसलमानों से रोजा रखने, नमाज पढ़ने और कुरान की तिलावत पर विशेष जोर देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इमाम हाफिज अब्दुल हक ने कहा कि रमजान के महीने में कुरान पाक की तिलावत का सवाब 70 गुना अधिक मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस महीने में इबादत करने का सवाब बढ़ा दिया जाता है। इमाम ने अभिभावकों से अपने बच्चों को दीनी तालीम दिलाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में दुआ कराई गई।

इस अवसर पर हाजी रशीद अहमद, अशफाक अहमद, गुलाम वारिस, अब्दुल लतीफ, असलम क़ुरैशी, मौलाना अजीज, हाफिज नदीम, अब्दुल अहद अंसारी, जोहैब खान, डब्लू अंसारी, आसिफ रजा, गुड्डू सिद्दीकी, साबित अली, सुभान सलमानी, अरशद अंसारी, तौफीक सिद्दीकी, जिमरान खान, तौसीफ सिद्दीकी, नौशाद, फैज अंसारी, आकिफ अंसारी, अरशद रजा, यासिर अंसारी, एहतिशाम अंसारी, लईक अंसारी, वसीम जरगर, गुड्डू अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...