देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद ?

Date:

देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

देवरिया में 10 घरों से चौकी-कुर्सी चोरी, VIDEO

देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया अहिर गांव में बीती रात चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है। चोरों ने गांव के दस घरों के बरामदों से 10 चौकियां, लगभग 50 कुर्सियां और दो बाल्टियां चुरा लीं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में घरेलू सामान की चोरी से ग्रामीण हैरान हैं

भूमि विवाद में युवक की उंगली कटी: सिर पर चाकू से वार, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलाई बेलवा वार्ड में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की दाहिने हाथ की उंगली काट दी गई और उसके सिर पर कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल युवक को देवरिया मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया

देवरिया पुलिस ने 105 पेटी अवैध शराब पकड़ी

देवरिया जिले की लार पुलिस ने होली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सुतावर मोड़ के पास से 105 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बोलेरो पिकअप को रोका, जिससे यह खेप ले जाई जा रही थी।

देवरिया की होली, डीजे की धुन पर झूमे, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

देवरिया जिले में इस वर्ष होली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिले की हर गली, मोहल्ले और गांव में रंगों की धूम रही। सुबह से ही लोग घरों से निकलकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते दिखे। बच्चों ने पिचकारी से रंग बरसाए, वहीं युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर मस्ती की। महिलाओं और बुजुर्गों में भी पर्व को लेकर उत्साह देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एक साल से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे होम्योपैथी डॉक्टर।

लखनऊ। प्रदेश के होम्योपैथी विभाग में चयनित 68 चिकित्सकों...

भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक भी झुलसा,, हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम‌

मिहींपुरवा बहराइच -नानपारा लखीमपुर हाईवे के दिक्षित ढाबा से...