Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में 25 साल की महिला नेता का कंकाल मिला:खोपड़ी, जबड़ा-रीढ़ की हड्‌डी अलग-अलग, 14 दिन से लापता थीं आंचल मिश्रा

By admin · March 4, 2026 · 1 min read

श्रावस्ती में 25 साल की महिला किसान नेता आंचल मिश्रा का जला हुआ कंकाल जंगल में मिला। वह किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं। 14 दिन से लापता थी। पुलिस मोबाइल की लास्ट लोकेशन फॉलो करते हुए जंगल पहुंची।

वहां शव के नाम पर खोपड़ी, जबड़ा और रीढ़ की हड्‌डी मिली। पुलिस ने उन्हें पॉलीथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उसके कपड़े और जूते कुछ दूरी पर पड़े थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

महिला 17 फरवरी को लापता हुई थी। 3 मार्च की दोपहर 2 बजे मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज के जंगल से शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके बुधवार को मामले का खुलासा किया।

एसपी राहुल भाटी ने बताया- आरोपी सूरज वर्मा अपराधी है। महिला नेता का उससे अफेयर था। वह पैसों के लिए सूरज को ब्लैकमेल करती थी। इसलिए आरोपी ने उसे मार दिया। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

खोपड़ी, जबड़ा और रीढ़ की हड्‌डी को पॉलीथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
खोपड़ी, जबड़ा और रीढ़ की हड्‌डी को पॉलीथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
जंगल में महिला का जबड़ा मिला, इससे 15 फीट दूर खोपड़ी और रीढ़ की हड्‌डी मिली।
जंगल में महिला का जबड़ा मिला, इससे 15 फीट दूर खोपड़ी और रीढ़ की हड्‌डी मिली।
पुलिस ये पता लगा रही है कि आंचल मिश्रा जंगल तक कैसे पहुंचीं।
पुलिस ये पता लगा रही है कि आंचल मिश्रा जंगल तक कैसे पहुंचीं।

किसान नेता आंचल मिश्रा (25) पत्नी संतोष मिश्रा, बांसगढ़ी फत्तेपुर बनगई गांव में 2 बच्चों के साथ रहती थीं। आंचल मिश्रा किसान यूनियन अराजनैतिक महिला विंग की जिलाध्यक्ष थी। 17 फरवरी को भिनगा में किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं।

इसके बाद वह लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पति संतोष मिश्रा ने 19 फरवरी को मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। संतोष ने सूरज वर्मा नाम के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस जांच में महिला की लोकेशन जंगल में मिली। सूरज के मोबाइल की लोकेशन भी सेम थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंगलवार को जंगल से महिला का कंकाल बरामद किया।

जंगल में महिला का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी।
जंगल में महिला का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी।

एसपी राहुल भाटी ने बताया- आंचल मिश्रा उर्फ अन्ती मिश्रा से आरोपी सूरज वर्मा पिछले 3-4 महीनों से मोबाइल पर संपर्क था। दोनों के बीच अफेयर था। आंचल मिश्रा आरोपी सूरज से पैसे की मांग करती थी। पैसा न देने पर थाने में शिकायत करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। 17 फरवरी सूरज आंचल में जंगल में ले गया और वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को जंगल में छिपा दिया। इसके बाद सामान्य तरीके से रहने लगा। ऐसा लग रहा है कि जंगल में जानवर लाश को नोचकर खा गए। शव के नाम पर केवल खोपड़ी, रीढ़ की हड्‌डी और जबड़ा ही मिला था।

जंगल में महिला का कंकाल मिलने के बाद डॉग स्क्वाड की टीम ने जांच पड़ताल की।
जंगल में महिला का कंकाल मिलने के बाद डॉग स्क्वाड की टीम ने जांच पड़ताल की।

पुराना अपराधी है सूरज

 

एसपी राहुल भाटी ने बताया- आरोपी सूरज पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ 2011 से अब तक मल्हीपुर थाने में कुल 7 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है।

और खबरें