बहराइच जिले के खैरीघाट इलाके में स्थित बाजपुरवा गांव में गुरुवार शाम घास लेने गई सात साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

Date:

(सीनियर पत्रकार मदन परवाल)

बहराइच जिले के खैरीघाट इलाके में स्थित बाजपुरवा गांव में गुरुवार शाम घास लेने गई सात साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। साथ में मौजूद बच्चों ने खुरपे से हमला कर और शोर मचाकर उसकी जान बचाई। घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बाजपुरवा गांव निवासी तसव्वर की बेटी आफरीन गुरुवार को अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर घास लेने गई थी। इसी दौरान अचानक उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर साथ गए बच्चे शोर मचाते हुए दौड़े, जिसके बाद तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। हमले में आफरीन के सिर और चेहरे पर गंभीर घाव हो गए हैं।

परिवार के लोग उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

आफरीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घायल बच्ची के चाचा मेराज ने बताया कि उनकी भतीजी घास लेने गई थी और उसी दौरान जंगली जानवर ने हमला कर दिया। उन्होंने बच्चों की बहादुरी की सराहना की, जिन्होंने उसकी जान बचाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...