लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मदरसे की प्रिंसिपल की मौत हो गई। वह अपनी ?

Date:

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मदरसे की प्रिंसिपल की मौत हो गई। वह अपनी शुगर-बीपी की दवाई लेने के लिए घर से पैदल ही निकली थीं। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सिर और हाथ-पैर में अधिक चोट आया

अंधे की चौकी सिकरौल निवासी फातिमा खान (39) मदरसे की प्रिंसिपल थीं। उनके पति शाहिद अनवर भी उसी मदरसे में पढ़ाते हैं। दो बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक, 3 मार्च की शाम फातिमा घर से दवा लेने के लिए निकली थीं। इसी दौरान वह पैदल सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि फातिमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में पीछे और हाथ-पैर में काफी चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

ट्राॅमा सेंटर में तोड़ा दम

शुक्रवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। बाइक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घटना स्थल के पास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी...