
थाना क्षेत्र के बीरबल पुरवा गांव में अधिवक्ता चंद्रेश वर्मा को परिवार के ही कुछ सदस्यों द्वारा गोली मारे जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी जमीनी रंजिश के चलते यह वारदात हुई।

गोली लगने के बाद अधिवक्ता चंद्रेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विकास चंद त्रिपाठी ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


