
बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
यह विवाद जमीन से जुड़े पैसों के लेनदेन को लेकर पिछले कई महीनों से चल रहा था।जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पहले भी कई बार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी और इकरारनामा भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच सुलह नहीं हो पाई।
मारपीट की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार औजारों से हमला करते हुए साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

