Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

बहराइच के मिहींपुरवा कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम मधवापुर में शनिवार सुबह एक प्रेमी ने प्रेमिका के घर पहुंचकर खुद को घायल कर लिया।

By admin · March 7, 2026 · 1 min read

बहराइच के मिहींपुरवा कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम मधवापुर में शनिवार सुबह एक प्रेमी ने प्रेमिका के घर पहुंचकर खुद को घायल कर लिया। उसने पहले जहरीली दवा गटक ली और फिर चाकू से खुद पर वार किया। इस घटना में बीच-बचाव करने आई महिला भी घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, छोटका भिऊरा दा० मधवापुर निवासी जयराम राजभर (45 वर्ष) का वसिरफार्म दा० मधवापुर निवासी तारा देवी (28 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि जयराम को शक था कि तारा देवी किसी और से भी बातचीत करती है, जिससे वह गुस्से में था।

शनिवार 7 मार्च 2026 को सुबह करीब 5:30 बजे जयराम राजभर सब्जी काटने वाला चाकू और कीटनाशक दवा लेकर तारा देवी के घर पहुंचा। वहां उसने तारा देवी के सामने ही कीटनाशक दवा पी ली और फिर चाकू से खुद पर कई वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

इस दौरान बीच-बचाव करने के प्रयास में तारा देवी को भी हल्की चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत एम्बुलेंस बुलाई। दोनों घायलों को सीएचसी मिहीपुरवा ले जाया गया।

सीएचसी मिहीपुरवा में डॉक्टरों ने जयराम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। मूर्तिहा कोतवाल राम नरेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

और खबरें