Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

नगर पंचायत अध्यक्ष रुपैडिहा ने अधिशासी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप ।

March 7, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div style=”width: 696px;” class=”wp-video”div

उन्होंने आरोप लगाया ईओ रुपईडिहा 6 माह से कार्यालय नहीं पहुंचे ।

div style=”width: 696px;” class=”wp-video”div

रुपईडीहा। शनिवार की सुबह 11 बजे एक बैठक आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के कार्यालय पर हो रही थी। बैठक में रुपईडीहा नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य ईओ नगर पंचायत रुपईडीहा राम बदन यादव पर अनेक आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विगत लगभग 6 माह से ईओ नगर पंचायत कार्यालय पर नही पहुंचे। जिससे नगर पंचायत का विकास कार्य ही ठप हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि आप नगर पंचायत के सारे अभिलेख अन्यत्र ले जा चुके हैं। मुझे देखने के लिए एक भी अभिलेख नही मिल रहा।

div style=”width: 696px;” class=”wp-video”div

यही नही आज ही नगर पंचायत का सारा फर्नीचर व आलमारी व अन्य सामान यहां से उठा ले गए। जिसकी मुझे कोई जानकारी नही दी गई। आपने सफाई कर्मियों मे गुटबाजी करा दी। आपके ही वजह से सफाई कर्मियों व सुपरवाइजर मे गुटबाजी हुई। पिछले दिनों सफाई कर्मियों व सुपरवाइजर में नोकझोंक हुई थी। मामला थाने तक गया था। समझाने बुझाने पर मामला शांत हो गया था। जरूरतमंद नगर पंचायत निवासियों को पुलिस कार्यवाही करने की धमकी देने की ईओ बात करते हैं। जिससे मेरी छवि धूमिल हो रही है। चेयरमैन ने यह भी बताया कि नगर पंचायत के सभी कार्य इन्ही के असहयोग से ठप पड़े हैं।

क्या कहते हैं ईओ।

इस संबंध में जब रुपईडीहा नगर पंचायत के ईओ राम बदन यादव से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन पूरी घंटी जाने के बाद भी नही उठ रहा था। उन्होंने स्वीकार किया कि मैं चुरा कर नही ले गया हूं। मैंने अपने लिपिक गंगा प्रताप सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि नानपारा मे प्रपत्र रखें हैं। डॉ वैश्य ने यह भी बताया कि लिपिक भी पूरा सहयोग नही करते। उनपर भी ईओ ने दबाव बनाकर अपने पक्ष में कर लिया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें