लखनऊ में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज LPG सिलेंडर के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘नाम नरेंदर, काम सरेंडर’ जैसे नारे लगाते हुए सरकार पर महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए हजरतगंज चौराहे पर हलचल का माहौल रहा। सपा नेताओं का कहना है कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।



कार्यकर्ता बोला- सरकार को इस्तीफा देना चाहिए
एक कार्यकर्ता ने कहा- सिलेंडर का दाम बढ़ गया है, गरीब आदमी परेशान है। इस सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता की आवाज उठाएंगे। इस सरकार को सुझाव भी देते हैं कि जल्द से जल्द सिलेंडर उपबल्ध कराए। नरेंद्र मोदी सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। इनका कोई विजन नहीं है। केवल जनता को परेशान किया जा रहा है। सरकार किसान विरोधी, छात्र विरोधी, गरीब विरोधी है।










