Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के चौक इलाके में गुरुवार शाम 4 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

By admin · March 13, 2026 · 1 min read
लखनऊ के चौक इलाके में गुरुवार शाम 4 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट और पिटाई के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बच्चे की नानी ने उसके पिता और सौतेली मां पर टॉर्चर कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

मृतक की पहचान चौक के लाजपतनगर निवासी भीष्म खरबंदा के बेटे अर्नव उर्फ गुग्गू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भीष्म पेशे से वकील हैं। इसके अलावा केजीएमयू के सामने फोटोस्टेट की दुकान है। भीष्म की शादी चार साल पहले उन्नाव के शुक्लागंज निवासी स्वाति से हुई थी।

बच्चे के मामा रोहित कश्यप ने बताया कि स्वाति की मौत के बाद उनका भांजा अर्नव उर्फ गुग्गू ननिहाल में ही रह रहा था। बहन की मौत के बाद भांजे को प्रताड़ित होने के डर अपने साथ ही रखते थे। लेकिन, कोर्ट के आदेश पर कुछ समय पहले भीष्म अर्नव को अपने घर ले आया था।

बाथरूम में गिरकर मौत की सूचना दी

रोहित ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे भीष्म ने फोन कर सूचना दी कि अर्नव को दस्त और उल्टी हो रही थी और वह बाथरूम में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर ननिहाल पक्ष मौके पर पहुंचा।

वहां पहुंचकर देखा कि अर्नव के माथे, बाईं कनपटी, सीने, हाथ और कॉलर के पास पिटाई के निशान हैं। इस वजह से करंट लगाकर हत्या की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की नानी सुधा कश्यप ने भीष्म और उसकी दूसरी पत्नी रागिनी पर हत्या का आरोप लगाते हुए चौक थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी

रोहित ने बताया कि अर्नव के जन्म के छह महीने बाद ही उसकी मां स्वाती की मौत हो गई थी। इसके बाद से बच्चा ननिहाल में ही रह रहा था। पत्नी की मौत के करीब एक साल के अंदर ही भीष्म ने दूसरी शादी रागिनी से कर ली थी। रागिनी से उसके दो बच्चे हैं।

और खबरें