div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने मंगलवार को चिनहट और काकोरी में बड़े पैमाने पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान 15 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि गोमती नगर विस्तार में एक अवैध मैरिज लॉन और व्यावसायिक भवन को सील कर दिया गया।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
एलडीए के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान करीब 155 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को निशाना बनाया गया। चिनहट के जुग्गौर इलाके में उर्मिला सिटी और विंध्यवासिनी कॉलोनी समेत लगभग 45 बीघा क्षेत्र में हो रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा प्रदीप पाठक, सुनील यादव, शिव शक्ति यादव और मधुरेश श्रीवास्तव समेत अन्य द्वारा करीब 35 बीघा में की जा रही चार अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई की गई।
मैरिज लॉन को सील किया
वहीं, गोमती नगर विस्तार के खरगापुर में बन रहे ‘आमंत्रण मैरिज लॉन’ को सील कर दिया गया। साथ ही छोटा भरवारा में करीब 300 वर्गमीटर में बन रहे एक व्यावसायिक निर्माण पर भी ताला जड़ दिया गया।
9 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया
उधर, काकोरी के बरागांव क्षेत्र में भी अभियान चलाकर करीब 75 बीघा जमीन पर की जा रही 9 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इनमें अवधेश कुमार, देवऋषि, अमित राजपूत, मोहम्मद जब्बार, रामाश्रय विलेश्वर, मिठाई लाल यादव और राजावंत स्टेट से जुड़े लोगों की प्लाटिंग शामिल थीं


