Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के आशियाना थानाक्षेत्र में सब्जी लेने निकले राज्यपाल ऑफिस से रिटायर्ड कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

By admin · March 19, 2026 · 1 min read

 

लखनऊ के आशियाना थानाक्षेत्र में सब्जी लेने निकले राज्यपाल ऑफिस से रिटायर्ड कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सेक्टर- एच आशियाना के रहने वाले रमेश चौधरी (65) राज्यपाल कार्यालय से रिटायर्ड कर्मचारी थे। बेटे अभिषेक चौधरी ने बताया कि बुधवार को रात 8 बजे साइकिल से सब्जी लेकर घर वापस आ रहे थे। वंश क्लिनिक के सामने पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी।

लखनऊ में राज्यपाल ऑफिस से रिटायर्ड कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद परिजनों ने रोड जाम कर हंगामा कर दिया।
लखनऊ में राज्यपाल ऑफिस से रिटायर्ड कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद परिजनों ने रोड जाम कर हंगामा कर दिया।
वंश क्लिनिक के सामने जाम लगाकर हंगामा करते परिजनों को पुलिस ने समझाया।
वंश क्लिनिक के सामने जाम लगाकर हंगामा करते परिजनों को पुलिस ने समझाया।

लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया

जिससे उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रमेश के परिवार में पत्नी और बेटा-बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है।

आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

घटना की जानकारी करने के लिए परिवार व पुलिस वंश क्लिनिक पहुंचा। जहां उनसे सीसीटीवी कैमरे चेक करने के लिए बोला गया। इस पर वंश क्लिनिक ने कैमरा चेक कराने से मना कर दिया। परिजनों ने वंश क्लिनिक की गाड़ी या उनके यहां इलाज कराने आई गाड़ी से एक्सीडेंट होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस CCTV खंगाल रही

इस दौरान दोनों तरफ का ट्रैफिक रूक गया। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन खत्म कराया। मामले में इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

और खबरें