Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की अर्थी निकाली:छाती पीट-पीटकर रोईं; बोलीं- मर गया, कैसे घर चलाएं

March 20, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

अब हम अपने बच्चों को कैसे पालेंगे? हमको छोड़ कर चले गए अब हम कैसे रहेंगे? अब हम क्या करेंगे? सिलेंडर के मरने के बाद हम कैसे जीएंगे? कुछ इस अंदाज में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। मौजूदा सरकार का विरोध जताया और कहा कि जबसे बीजेपी सरकार आई है तबसे हर चीज के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
divdiv
div

लखनऊ के कैसरबाग में सपा के मुख्यालय पर शुक्रवार को महिलाओं ने गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान सिलेंडर पर कफन (सफेद चादर) ओढ़ाकर रोईं और मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

div class=”f3e032cb “सपा मुख्यालय के बाहर महिलाओं ने सिलेंडर पर सफेद चादर ओढ़ाकर अर्थी निकाली।div
div class=”f46ba790″सपा मुख्यालय के बाहर महिलाओं ने सिलेंडर पर सफेद चादर ओढ़ाकर अर्थी निकाली।div
divdiv

छाती पीट-पीट कर रोई महिलाएं

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=”CP6R89iXrpMDFWIqgwMd9XY1-g”
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID2_300x250_0__container__”div
div
div

गैस सिलेंडर की अर्थी रखकर महिलाएं छाती पीट पीट कर रोने लगी। रोती हुई महिलाएं बोली हाय मेरा सिलेंडर मर गया अब यह किसी काम का नहीं रहा। प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथ में पोस्टर लेकर आईं जिसपर लिखा था ‘महंगी गैस महंगा तेल मोदी योगी दोनों फेल’।

सपा कार्यालय से निकलती हुई महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारा लगाया ‘मोदी तेरे सरकार में कटोरा हाथ में’।

div class=”f3e032cb “महिलाओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर मौजूदा सरकार का विरोध जताया।div
div class=”f46ba790″महिलाओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर मौजूदा सरकार का विरोध जताया।div
divdiv

समाजवादी महिला सभा की नगर अध्यक्ष मुन्नी पाल सिलेंडर को पकड़ कर रोती रहीं। उनका कहना है कि मौजूदा सरकार किसी काम की नहीं रही। पहले आधार कार्ड, फिर नोटबंदी और अब गैस सिलेंडर जैसे मुद्दों से आम लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी महिला पूजा यादव ने कहा कि महंगाई से पूरी जनता परेशान है।

‘अब सिलेंडर किसी का काम का नहीं रहा’

पूजा यादव का कहना है कि- सिलेंडर अब किसी काम का नहीं रह गया है, जैसे किसी इंसान का मौत हो जाती अंत हो जाता है, वैसे ही अब सिलेंडर का अंत हो गया है और यह भी बेकार हो गया है। अब हालात ऐसे हैं कि लोग ठीक से खाना भी नहीं बना पा रहे हैं।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा सरकार को जाना चाहिए। जनता के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।

div class=”f3e032cb “गैस सिलेंडर की अर्थी उठाकर महिलाओं ने विरोध जताया और कहा वाराणसी जाकर अब गंगा स्नान करेंगे।div
div class=”f46ba790″गैस सिलेंडर की अर्थी उठाकर महिलाओं ने विरोध जताया और कहा वाराणसी जाकर अब गंगा स्नान करेंगे।div
divdiv

गैस सिलेंडर की उठाई गई अर्थी

वही सपा प्रदेश सचिव मनीषा बोलीं – गैस सिलेंडर की अर्थी उठाकर विरोध जताया जा रहा है। इसके बाद वाराणसी जाकर गंगा स्नान करेंगे।

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

सड़कों पर उतरी महिला सभा की महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी पर लोगों को घंटों लाइन में लग कर सिलेंडर लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, फिर भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हो रही है, क्योंकि घर में खाना बनाने की जिम्मेदारी उनके ऊपर ही होती है। इस दौरान महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने हाथ में बर्तन और खाली सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें