Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में सचिवालय से रिटायर्ड महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी हाथ-पांव बंधी लाश घर के एक कमरे में पड़ी मिली ?

By admin · March 21, 2026 · 1 min read
लखनऊ में सचिवालय से रिटायर्ड महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी हाथ-पांव बंधी लाश घर के एक कमरे में पड़ी मिली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना शनिवार शाम साढ़े सात बजे निशातगंज इलाके में हुई।

मृतका की पहचान निशातगंज गली नंबर- 3 की रहने वाली निर्मला देवी (65) के रूप में हुई है। निर्मला सचिवालय से रिटायर्ड थीं। पति राजाराम की 2 साल पहले मौत के बाद अपने बेटे-बहू और पोती के साथ रहती थीं। बेटा प्राइवेट जॉब करता है। बहू ब्यूटी पार्लर चलाती है।

निशातगंज गली नंबर- 3 स्थित दो मंजिला मकान। इसी मकान के एक कमरे से महिला की लाश मिली है।
निशातगंज गली नंबर- 3 स्थित दो मंजिला मकान। इसी मकान के एक कमरे से महिला की लाश मिली है।
हत्या के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। नाते-रिश्तेदार पहुंच चुके हैं।
हत्या के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। नाते-रिश्तेदार पहुंच चुके हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम पहुंची है। जांच की जा रही है।
घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम पहुंची है। जांच की जा रही है।

और खबरें