बाराबंकी में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं में शामिल पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

Date:

बाराबंकी में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं में शामिल पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आभूषण और 1,13,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 21 मार्च 2026 को की गई। पुलिस टीम ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित असैनी मोड़ के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं में ऊषा, राधिका, पिंकी, सुनीता और रजकला शामिल हैं।

ये महिलाएं गोरखपुर, महाराजगंज और संतकबीरनगर जिलों की रहने वाली हैं। इनके पास से दो पीली धातु के लॉकेट और एक जोड़ी कान के टॉप्स भी बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, बाजार और मेलों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाता था।

ये महिलाएं ई-रिक्शा या बस में बैठे यात्रियों से मौका पाकर पर्स, पैसे और पहने हुए आभूषण चोरी कर लेती थीं। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related