Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रविवार को अलग अंदाज देखने को मिला।

By admin · March 22, 2026 · 1 min read

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रविवार को अलग अंदाज देखने को मिला। पार्टी कार्यालय के कार्यक्रम के बाद वे इंदिरा नगर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने काफिला रुकवाकर सड़क किनारे चाय की दुकान पर रुककर चाय पी। कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

रविवार शाम करीब 5:30 बजे अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय से निकलकर इंदिरा नगर स्थित एक कार्यकर्ता के आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं ने उनसे चाय पीने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उन्होंने काफिला रुकवाया।

इंदिरा नगर में अखिलेश यादव ने अपना काफिला रोका। सड़के किनारे स्थित चाय की दुकान पर गए।
इंदिरा नगर में अखिलेश यादव ने अपना काफिला रोका। सड़के किनारे स्थित चाय की दुकान पर गए।
अखिलेश यादव ने दुकानदार से चाय लेकर चुस्की ली।
अखिलेश यादव ने दुकानदार से चाय लेकर चुस्की ली।
अखिलेश यादव करीब 15 मिनट चाय की दुकान पर रूके। युवाओं से बातचीत की।
अखिलेश यादव करीब 15 मिनट चाय की दुकान पर रूके। युवाओं से बातचीत की।

युवाओं में सेल्फी की होड़ रही

अखिलेश यादव पास की एक चाय की दुकान पर पहुंचे। वहीं खड़े होकर चाय की चुस्की ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उनका हालचाल जाना। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। युवाओं ने इस दौरान जमकर सेल्फी भी ली, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा हो गया।

15 मिनट तक रुके, लोगों से किया संवाद

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव करीब 15 मिनट रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। अचानक हुए इस ठहराव से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई उन्हें करीब से देखने और मिलने के लिए उत्साहित नजर आया।

खुर्रम नगर और अबरार नगर भी पहुंचे

अखिलेश यादव खुर्रम नगर और अबरार नगर भी पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात कर ईद की बधाई दी। रास्ते में सपा कार्यकर्ता इखलाक के आग्रह पर भी उन्होंने काफिला रोककर चाय पी।स्थानीय लोगों के अनुसार, अखिलेश यादव सपा कार्यकर्ता जमील के घर भी पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

और खबरें