Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से हुई घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज।

March 23, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच/थाना खैरी घाट अंतर्गत दलजीत पुरवा में शौच के लिए खेत में गई 50 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है।

कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र अंतर्गत थाना खैरी घाट क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत दलजीत पुरवा निवासिनी उपमा देवी पत्नी नान्हू उम्र लगभग 50 वर्ष सोमवार की सुबह लगभग 6:00 शौच के लिए पास में ही लाही के खेत में कुछ महिलाओं के साथ गई हुई थी। उसमें से कुछ महिला आगे निकल गई और उपमा देवी पीछे रह गई तभी खेत से निकले तेंदुए ने उपमा देवी पर हमला कर दिया जिसमें उपमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

उनकी चीख पुकार सुन आसपास की महिलाएं हांका लगाते हुए बचाने के लिए दौड़ी। तभी तेंदुआ उन्हें छोड़ खेतों की तरफ भाग गया। निजी साधन से घायल महिला को सीएचसी मोतीपुर लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

तेंदुए के हमले में महिला के गाल कंधे व पीठ पर घाव के निशान है। घटना की सूचना रेंज कार्यालय को दी गई। वन क्षेत्राधिकार एसके तिवारी ने बताया सूचना मिली थी वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। तेंदुए के पगचिन्ह मिले हैं लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

पीड़ित को ₹5000 की अहेतुक सहायता दी गई है। तेंदुए के हमले से दलजीत पुरवा गांव में डर का माहौल है। गांव वाले अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें