Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

तेंदुए ने जंगल छोड़ खेतों की तरफ किया रुख,,हमले मे चार घायल।

April 9, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

तेंदुए ने जंगल छोड़ खेतों की तरफ किया रुख,,हमले मे चार घायल।

चारो घायलों को मेडिकल कालेज किया गया रेफर।

 

मिहीपुरवा। कतर्नियाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए के बढ़े हमलों से ग्रामीणों में भारी दहशत व्याप्त है लोग घरों से बाहर खेतों में भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मोतीपुर वन रेंज के ग्राम दौलतपुर निवासी असलम 25 अपने पिता शादिक के साथ अपने मक्का के खेत में यूरिया डालने गया था जैसे खेत पंहुचा खेत में पहले से मौजूद तेंदुए ने हमला कर दिया जिसपर पिता पुत्र को बचाने के लिए डंडे से प्रहार कर दिया। जिसपर तेंदुआ वापस खेत में चला गया तेंदुआ के हमले की सूचना पर गांव सेकाफी लोग मौके पर पहुचे तभी तेंदुआ दुबारा निकलकर भीड़ में मौजूद रमीम 28 वर्ष पुत्र अनीश पर हमला कर दिया जिसपर दोनों घायलों को सीएचसी मोतीपुर लाया गया।


तो वहीं दूसरी घटना ककहरा वन रेंज के ग्राम उर्रा निवासी माँ बेटी सिंगहिया गांव के पास खेत में गेहूँ काट रही थी इस दौरान तेंदुए ने बेटी आरती 14 वर्ष पर हमला कर दिया जिसे बचाने दौडी 55 वर्षीय मां राजकुमारी पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल होने के कारण चारों घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

div style=”width: 480px;” class=”wp-video”div

बॉक्स

सूचना पर वन क्षेत्राअधिकारी मोतीपुर एसके तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र थी वन विभाग द्वारा टीम को सतर्क कर गस्ती बढ़ा दी गई है। और लोगों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है। ककरहा वन क्षेत्र अंतर्गत उर्रा में भी तेंदूए के हमले को देखते हुए मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा गया है और गस्ती बढ़ा दी गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें