div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लखनऊ में भाजपा शनिवार को महिला आक्रोश मशाल जुलूस निकाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी खुद मशाल जुलूस में पैदल चले। मशाल जुलूस शाम 7 बजे लोकभवन के सामने से शुरू होकर अटल चौक, हजरतगंज पहुंची। इस दौरान सपा-कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
महिलाओं समेत 5000 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल
मशाल जुलूस में संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, मंत्री रजनी तिवारी, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मेयर सुषमा खर्कवाल, महिला आयोग की सदस्य समेत करीब 5000 कार्यकर्ता शामिल हुए। सीएम आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मशाल जुलूस में नहीं शामिल हुए।
इस दौरान महिलाओं ने सपा-कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि आगामी चुनावों में महिलाएं सपा-कांग्रेस को इसका जवाब देंगी। जुलूस को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ पूरे रूट पर बैरिकेडिंग की गई। इससे हजरतगंज और आसपास के इलाकों में आवागमन प्रभावित हो रही है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भापजा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मशाल जुलूस में महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।div
divdiv
मशाल जुलूस में मंत्रियों ने कहा-
मंत्री प्रतिभा शुक्ला- सपा-कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का अपमान करने का काम किया है।
मंत्री रजनी तिवारी- योगी व मोदी महिलाओं का हक-सम्मान दिलाने का काम कर रहे हैं।
मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम- आज महिलाएं घर और समाज में खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल- सपा-कांग्रेस ने महिलाओं के साथ पुरुषों का भी सम्मान छीना है।




