Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-ई में बृहस्पतिवार रात अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह 39 खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

By admin · May 8, 2026 · 1 min read

लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-ई में बृहस्पतिवार रात अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह (40) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल कनपटी पर सटाकर फायर किया। गोली लगते ही मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को शैलेंद्र की बहन शालिनी सिंह ने सूचना दी कि उनके भाई ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शैलेंद्र कमरे में खून से लथपथ पड़े मिले। उनके पास ही पिस्टल पड़ी थी।

रात में वकील के घर पुलिस पहुंची। उसे मृत अवस्था में पाया।
रात में वकील के घर पुलिस पहुंची। उसे मृत अवस्था में पाया।

अब तक कोई बच्चा नहीं था

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शैलेंद्र की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो शैलेंद्र मृत अवस्था में पड़े थे।

फॉरेंसिक साइंस टीम ने मौके से पिस्टल समेत अन्य साक्ष्य कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ACP शशि प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं, आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शैलेंद्र का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

और खबरें