div class=”f3e032cb” style=”box-sizing: border-box; margin: 10px 0px; padding: 0px; background: none 0% 0% / auto repeat scroll padding-box border-box #eaeaea; border-image: none 100% / 1 / 0 stretch; border-radius: 4px; display: block; min-height: 150px; overflow: hidden; position: relative; height: auto; object-fit: contain; width: 354px; color: #2b2b2b; font-family: LocalFont, -apple-system, BlinkMacSystemFont, ‘Segoe UI’, Roboto, Oxygen-Sans, Ubuntu, Cantarell, ‘Helvetica Neue’, sans-serif; font-size: 16px; font-style: normal; font-variant-ligatures: normal; font-variant-caps: normal; font-weight: 400; letter-spacing: normal; orphans: 2; text-align: start; text-indent: 0px; text-transform: none; widows: 2; word-spacing: 0px; -webkit-text-stroke-width: 0px; white-space: normal; text-decoration-thickness: initial; text-decoration-style: initial; text-decoration-color: initial; border: 0.533333px solid #eaeaea;”
लोगों को सुरक्षा देने वाली यूपी पुलिस की डायल-112 सेवा के वॉट्सएप पर मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी मिली है। मैसेज भेजने वाले ने लिखा है कि 24 घंटे के अंदर जान से मार दिया जाएगा। साथ ही मैसेज में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा संदेश शनिवार शाम करीब 4 बजे आया था।
मोबाइल की लोकेशन और पहचान में लगी पुलिस
मैसेज सामने आने के बाद तत्काल पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि यूपी-112 की सोशल मीडिया सेल में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र ने मुकदमा दर्ज करवाया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
साइबर टीम और सर्विलांस यूनिट मैसेज भेजने वाले नंबर की लोकेशन और पहचान जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले व्यक्ति तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
अयोध्या में भी प्रशासन अलर्ट, निगरानी बढ़ाई
अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद वहां भी प्रशासन अलर्ट हो गया। मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। राम जन्मभूमि परिसर में पीएससी और सीआरपीएफ के साथ एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं। हर गतिविधि पर निगरानी बढ़ा दी गई।



