अखिलेश यादव के भाई की अंतिम यात्रा कुछ देर में:बेटियों के साथ शव के पास बैठी रहीं पत्नी अपर्णा, पीएम रिपोर्ट में पुरानी चोट के 6 निशान

Date:

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा कुछ देर में शुरू होगी। सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्मशान घाट की साफ-सफाई कर दी गई है। इससे पहले, रात में पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव दोनों बेटियों के साथ शव के पास बैठी रहीं।

प्रतीक का बुधवार सुबह 6 बजे 38 साल की उम्र में निधन हुआ था। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई। उनके शरीर पर छह चोटें पाई गईं, जो मौत से पहले लगी थीं। इनमें 3 चोटें 7 दिन पुरानी और 3 एक दिन पुरानी थीं। उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है।

जब प्रतीक की मौत हुई, तब पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव असम में थीं। लौटीं तो बेटियों से लिपटकर रोने लगीं। भाई को श्रद्धांजलि देते वक्त अखिलेश भावुक नजर आए।

प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। पत्नी अपर्णा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक फेफड़ों की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म की चपेट में थे। इसमें खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है।

प्रतीक को 13 दिन में दो बार दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा। इससे पहले, 30 अप्रैल को लखनऊ एयरपोर्ट पर चलते-चलते गिर पड़े थे। तब मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया था कि प्रतीक को दिल का दौरा पड़ा है।

प्रतीक के निधन से जुड़ी 3 तस्वीरें

अपर्णा यादव असम से लखनऊ लौटीं तो बेटियों से लिपटकर रोने लगीं। प्रतीक की बॉडी के पास पहुंचीं तो एकटक चेहरा निहारती रहीं।
अपर्णा यादव असम से लखनऊ लौटीं तो बेटियों से लिपटकर रोने लगीं। प्रतीक की बॉडी के पास पहुंचीं तो एकटक चेहरा निहारती रहीं।
अखिलेश ने अपने छोटे भाई प्रतीक को श्रद्धांजलि दी। सपा प्रमुख भावुक नजर आए।
अखिलेश ने अपने छोटे भाई प्रतीक को श्रद्धांजलि दी। सपा प्रमुख भावुक नजर आए।

ब्रिटेन से पढ़ाई की, राजनीति से दूर थे

प्रतीक की मां साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। 1990 में चंद्रप्रकाश गुप्ता और साधना का तलाक हो गया। इसी दौरान साधना और मुलायम की करीबी हो गई। 2003 में मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से शादी कर ली और सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को बेटे का हक दिया था।प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उन्हें महंगी कारों और सुपर बाइक्स का शौक था। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। 2022 के चुनावी हलफनामे में अपर्णा और प्रतीक की चल-अचल संपत्ति 23 करोड़ रुपए बताई गई थी। प्रतीक ने अपर्णा से 14 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। प्रतीक ने 19 जनवरी को अचानक पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था- अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। हालांकि, 9 दिन बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था-‘All is Good’, यानी सब अच्छा है।

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए

दूसरे जिलों से सपा के विधायक, नेता, कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं

आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम यादव और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related