Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
लखनऊ

69वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने किया फुल-ड्रेस रिहर्सल

July 31, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ: 30 जुलाई, 2026
लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने 69वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज अटल बिहारी वाजपेयी वैज्ञानिक कन्वेंशन सेंटर में फुल-ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया।
69वां दीक्षांत समारोह 31 जुलाई 2026 को इसी सेंटर में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी। नीति आयोग के सदस्य तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व सचिव प्रो. अभय करंदीकर मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
रिहर्सल की शुरुआत पारंपरिक शोभायात्रा (एकेडमिक प्रोसेशन) से हुई। इसके बाद अतिथियों के आगमन, आसन ग्रहण, पदक एवं उपाधि वितरण, मंच संचालन और समूह छायाचित्र सहित प्रत्येक प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया। शिक्षकों ने अतिथियों की भूमिका निभाई – प्रो. अंचल श्रीवास्तव ने कुलाधिपति, प्रो. अनुपमा रस्तोगी ने राज्य मंत्री रजनी तिवारी, प्रो. विवेक सहाय ने मुख्य अतिथि प्रो. करंदीकर और प्रो. अरविंद मोहन ने उच्च शिक्षा मंत्री की भूमिका निभाई।
रिहर्सल के दौरान कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक श्री विद्यानंद त्रिपाठी उपस्थित रहे और कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर समीक्षा की।
31 जुलाई को आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय 1,25,239 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेगा, जिनमें 93,536 स्नातक, 31,006 परास्नातक, 419 डिप्लोमा, 30 ऑनलाइन शिक्षा के विद्यार्थी और 248 पीएचडी शोधार्थी शामिल हैं। इनमें 54.38 प्रतिशत छात्राएं और 45.62 प्रतिशत छात्र हैं। समारोह में 111 विद्यार्थियों (80 छात्राएं, 31 छात्र) को 204 पदक प्रदान किए जाएंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *