लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में ‘ज्ञानांकुर गुरु वाटिका’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ: 30 जुलाई, 2026
पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के निर्माण के उद्देश्य से लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा ‘ज्ञानांकुर गुरु वाटिका’ के अंतर्गत आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. हेमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. श्रवण कुमार ने की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी चुनौतियों का समाधान वृक्षारोपण से ही संभव है और सभी विद्यार्थियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. आशीष अवस्थी (चीफ प्रवोस्ट), प्रो. राकेश द्विवेदी (चीफ प्रॉक्टर), प्रो. अमिता कनौजिया (अधिष्ठाता, छात्र कल्याण) तथा डॉ. श्यामलेश (निर्माण अधीक्षक) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रो. तृप्ता त्रिवेदी, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. अपर्णा गोडबोले, प्रो. मुनेश कुमार, प्रो. किरण लता डंगवाल, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. सूर्य नारायण गुप्ता, डॉ. देवेंद्र कुमार यादव, डॉ. सुमित गंगवार, डॉ. संजय सिंह यादव तथा डॉ. पूनम श्रीवास्तव सहित विभाग के समस्त शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।











Leave a Reply