लखनऊ: 30 जुलाई, 2026
मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में आज एक अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य श्री राज कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की रोजगारोन्मुखी सोच के अनुरूप युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया। इसमें टाटा मोटर्स लखनऊ, वैकमेट इंडिया, कांकर्ड कंट्रोल सिस्टम्स, हिंदुस्तान सोलर एवं एसबीआई इंश्योरेंस कंपनियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों से अधिकाधिक चयन का आग्रह किया और चयनितों को समय पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
प्लेसमेंट अधिकारी श्री एम.ए. खां ने बताया कि मेले में कुल 330 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद 225 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 13,870 रुपये से 20,000 रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड/वेतन दिया जाएगा।
मेले के सफल आयोजन में संस्थान के अनुदेशक श्री मकबूल कादिर, श्री जेड रहमान तथा ग्रेसिम लर्निंग्स फाउंडेशन के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






